Categories: बलिया

बलिया- सवारी वाहन हादसे का शिकार, एक बुजुर्ग की मौत, 7 घायल

बलिया। बांसडीह के सहतवार बिसौली मार्ग पर एक सवारी वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई बता दें सवारियों से भरा वाहन पलटने से 8 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पहुंचाया गया, जहां से 5 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

घटना में घायल एक किशोरी और दो महिलाएं सावन के पहले सोमवार के मौके पर छितौनी गांव स्थित बाबा छितेश्वरनाथ महादेव दर्शन करके वापस लौट रही थीं। सोमवार को करीब 12 बजे सहतवार के थाने के पास से एक टेंपो सवारी लेकर बिसौली की तरफ जा रहा था। सहतवार से एक किलोमीटर आगे टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। टेंपो में सवार हरिहर ठाकुर 65 वर्ष, विद्यावती 25 वर्ष, पार्वती 20 वर्ष, शिवकुमार राजभर 22 वर्ष, भुनेश्वरी 32 वर्ष, निवासी बिसौलीगण थाना सहतवार और गुड़िया देवी 35 वर्ष, श्वेता देवी 32 वर्ष, गुड़िया कुमारी 15 वर्ष निवासीगण खोरौली थाना सहतवार गम्भीर रूप से घायल हो गये।

आसपास के लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद 5 लोगों की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान हरिहर की मौत हो गयी। हरिहर की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल में बाकी घायलों का इलाज किया जा रहा है। 3 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago