Categories: बलिया

बलियाः घूस लेने के आरोप में सर्वे विभाग के कानूनगो सस्पेंड

बलियाः घूस लेने के आरोप में सदर तहसील के सर्वे विभाग के कानूनगो को सस्पेंड कर दिया गया है। कानूनगो के द्वारा घर गिरवाने की धमकी देकर पीड़ित से रिश्वत मांगी जा रही थी। कानूनगो फरियादी से 14 हजार रुपए ले चुका है। उसकी मांग बढ़ती जा रही थी।

जिसके बाद परेशान फरियादी ने अधिकारियों से शिकायत की। फरियादी शिवपुर दियर नंबरी गरीबा राय के डेरा निवासी जगजीत सिंह ने जिलाधिकारियों को मामले की शिकायत की थी और शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि सर्वे कानूनगो की ओर से दबंगों से मिलीभगत कर गलत पैमाइश करके घर गिरवाने की धमकी दी जा रही है और घूस की मांग की जा रही है।

पीड़ित ने बताया कि कानूनगो मुझसे व मेरे पिता से अब तक 14 हजार ले चुका है। सिंह ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र के साथ वीडियो भी उपलब्ध कराया। डीएम के निर्देश पर सदर एसडीएम जुनेद अहमद ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर सर्वे कानूनगो नागेंद्र पांडेय को निलंबित कर दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago