बलिया में ह’त्या’ओं का दौर जारी, अब सब्ज़ी विक्रेता की दिनदहाड़े गोली मा’रकर ह’त्या

बलिया डेस्क : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। बेखौफ़ बदमाश आए दिन सूबे में हत्या की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामला बलिया से सामने आया है। यहां एक सब्ज़ी विक्रेता की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना ज़िले के सहतवार-बांसडीह मार्ग स्थित कोल्ड स्टोर पुलिया के पास की है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तकरीबन 8 बजे बाइक सवार बदमाशों ने यहां 55 वर्षीय सब्ज़ी विक्रेता श्रीकृष्ण वर्मा को घेर लिया और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हैरानी की बात तो ये है कि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से हथियार लहराते हुए मौका-ए-वारदात से भाग निकले।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल सब्ज़ी विक्रेता को अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल हत्या की वजह नहीं पता चली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बलिया जिले में एक महीने के अंदर ये दूसरी हत्या का मामला है। गौरतलब है कि  रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट में  पिछले दिनों राघवेंद्र नाम के युवक की भी हत्या हो गई जिसकी जांच अभी चल ही रही है ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago