बलिया में PET परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की बैठक, दिए ये निर्देश

बलिया। पीईटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में बैठक की। बैठक का उद्देश्य परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराना है। बैठक के दौरान उन्होंने परीक्षा व्यवस्थापको और शिक्षकगणों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की सुचिता का विशेष ध्यान रखें। परीक्षा पूरी तरह से नकलविहीन होनी चाहिए। परीक्षा नौ केंद्रों में हो रही है जो नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।

बलिया में लगभग बीस हजार परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। जो न केवल बलिया से बल्कि अलग-अलग जनपदों से आएंगे। उनकी सुरक्षा और परीक्षा के समय कोई दिक्कत ना आए इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने परीक्षा व्यवस्थापको को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की गलती स्वीकार नहीं की जाएगी। नियमों का पालन करें जरा सी गलती होने पर बचने की कोई गुंजाइश नहीं होगी ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने सभी शिक्षकगणों और व्यवस्थापको को बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। साथ ही महिला परीक्षार्थियों की चेकिंग के लिए महिला कांस्टेबल और विद्यालय की ओर से महिला स्टाफ की व्यवस्था होगी। परीक्षा केंद्र में जाते समय अभ्यार्थियों के पास में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं होना चाहिए । नकल करते हुए पाए जाने पर परीक्षा नियमावलीयो के अंतर्गत सख्त कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने व्यवस्थापको को बताया कि पुरानी गलतियों से सीख ले और परीक्षा को पूरी तरह नकल विहीन कराए । यह परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर को होनी है। इस अवसर पर सीआरओ अनिल कुमार अग्निहोत्री, डीआईओएस और परीक्षा व्यवस्थापक तथा शिक्षकगण उपस्थित थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago