Categories: बलिया

बलिया- नपा बोर्ड की बैठक में हंगामा, सभासद बोले- 4 सालों से काम नहीं हुआ, जनता है नाराज !

बलिया। विगत कुछ दिनों से जनपद में हंगामों और विवादों का सिलसिला चल रहा है जो थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगरपालिका परिषद, बलिया बोर्ड की बैठक भी हंगामे के बीच संपन्न हुई। बैठक में सभासदों के द्वारा अपने-अपने वार्डो में विकास की मांग की गई। जिनमें से कुछ सभासदों का कहना है कि उनके वार्ड में पिछले चार सालों से किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं हुआ है। जिसको लेकर जनता ने नाराजगी पनप रही है।

ऐसे में या तो हमारा इस्तीफा लिया जाए या चेयरमैन स्वयं इस्तीफा दें। इसी गहमागहमी के दौरान एक सभासद ने चेयरमैन पर अबीर फेंक अपना विरोध जताया। सभासदों के आरोपों का उत्तर देते हुए चेयरमैन ने कहा कि बलिया नगर में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य हुए हैं। कुछ काम बचे हैं जिसमें ईओ का सहयोग प्राप्त नहीं हो रहा है, वे चाहते हैं कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विकास कार्य हो।

लेकिन कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ बस विकास कार्यों में रोड़ा पैदा कर रहे हैं। हालांकि बैठक के दौरान पूरे समय हंगामा होता रहा, वहीं शहर कोतवाल पूरे दलबल के साथ बैठक के दौरान मौजूद रहे। हो रहे हंगामे को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से सभासदों को और चेयरमैन को सकुशल घर जाने की सलाह दी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago