बलिया के बेल्थरारोड में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां चौकिया स्थित धर्मकांटे के पास देर शाम एक तेज रफ्तार से जा रही बुलेट ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। हादसे में एक किशोर सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी सीयर से डॉक्टर्स ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि उभांव थाना क्षेत्र के चौकिया मोड़ निवासी सोनू (30 वर्ष) पुत्र विद्यार्थी राजभर, दीपक पुत्र प्रेम गोंड (21 वर्ष) और साहिल कुमार (14 वर्ष) पुत्र सरवन पासवान निवासी गोसाईपुर थाना सिकंदरपुर बुलेट से नगरा की तरफ तेजी से जा रहे थे। और एक ट्रैक्टर ट्राली पास ही स्थित धर्मकांटा की तरफ मुड़ रही थी। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बुलेट बेकाबू होकर ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई।
हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी सीयर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद सोनू और दीपक की गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उभांव राजीव कुमार मिश्र ने घटना की जानकारी ली और बताया कि मौके पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली को ज़ब्त कर थाना ले जाया गया है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…