बलिया- जिला अस्पताल में बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन, साइरिक्स कंपनी की बढ़ी मुश्किलें

बलिया। जिला अस्पताल में डेढ़ महीने से खराब पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन को ठीक करने में अनाकानी करने वाली कंपनी पर जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है। अल्ट्रासाउंड मशीन को ठीक करने में आनाकानी करने वाली साइरिक्स कंपनी के खिलाफ नेशनल हेल्थ मिशन के एमडी ने कार्रवाई की संस्तुति की है। उन्होंने यह यह कदम जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बीपी सिंह का पत्र मिलने के बाद उठाया है। अब जल्द ही कंपनी पर कार्रवाई होने के बाद मरीजों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। बता दें कि जिले की एकमात्र सरकारी अल्ट्रासाउंड मशीन का प्रोब डेढ़ महीने से खराब है। इस पर लगभग सात लाख रुपये का खर्च आएगा।स्वास्थ्य विभाग ने साइरिक्स कंपनी लखनऊ को वर्क आर्डर जारी किया है, लेकिन इस कंपनी ने आज तक उसे ठीक नहीं किया। जिला अस्पताल में रोजाना करीब 1500 मरीज पहुंचते हैं। इसमें लगभग 200 से अधिक मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की जरूरत होती है। अस्पताल में सुविधा नहीं मिलने के कारण मरीजों को निजी केंद्रों पर जाना पड़ रहा है। इसके लिए मरीजों को 600 से 800 रुपये देने पड़ रहे हैं। महिला अस्पताल में नहीं रेडियोलाजिस्ट- महिला अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड जांच बंद चल रही है। यहां मशीन ठीक हाल में है, लेकिन उसे चलाने के लिए रेडियोलॉजिस्ट नहीं है।

इसके चलते यहां मशीन धूल फांक रही है। मरीज बाहर जाकर अपनी जांच करा रहे हैं। यहां भी ओपीडी में लगभग 500 महिला मरीज रोज आती हैं। कुल ओपीडी के हिसाब से 15 प्रतिशत मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की जरूरत पड़ती है। वे निजी केंद्रों को ज्यादा पैसा देकर जांच कराने को मजबूर होते हैं। वहीं बार-बार रिमाइंडर के बाद भी लखनऊ की कंपनी तेजी नहीं दिखा रही है। इससे खफा जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी सिंह ने नेशनल हेल्थ मिशन के एमडी को पत्र भेजा।

सीएमएस ने अपने पत्र में अल्ट्रासाउंड के अभाव में हो रही दिक्कतों से बिंदुवार अवगत कराया है। डॉ. बीपी सिंह का कहना है कि अल्ट्रासाउंड मशीन का प्रोब खराब है। उसे बदलने के बाद ही मशीन काम करना शुरू करेगी। नया प्रोब करीब सात लाख रुपये में आता है। इसके लिए आर्डर दे दिया गया, फिर भी संबंधित कंपनी तेजी नहीं दिखा रही है। अब कंपनी पर कार्रवाई के लिए लिखा गया है। उम्मीद है कि जल्द मरीजों को यह सुविधा मिलने लगेगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago