बलिया- अब बिजली चोरों की खैर नहीं, वसूली के वक्त पुलिस भी रहेगी मौजूद

बलिया। बिजली विभाग की छापामार कार्रवाई के दौरान विवाद हो देखते हुए पुलिस अब बिजली विभाग की मदद करेगा। जहां बिजली चोरों पर शिकंजा कसने और बकाया बिल वसूली में पुलिस ने सहयोग करने का फैसला लिया है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने सभी क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है। अब इस अभियान में शहर से लेकर देहात तक बिजली और विजिलेंस टीमों के साथ पुलिस फोर्स भी जाएगी। और सख्ती से बिजली चोरों पर कार्रवाई की जाएगी।दरअसल बिजली विभाग की छापेमारी में कई जगह विवाद हो गया। बिजली कर्मचारियों से लोग उलझ गए। इस पर पूर्वांचल विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता आरके जैन ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर सुरक्षा की मांग थी। ताकि विद्युत चोरी रोकी जा सके। इस पर पुलिस अधीक्षक ने पत्र जारी कर सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया है। अब इस अभियान में शहर से लेकर देहात तक बिजली और विजिलेंस टीमों के साथ अब पुलिस फोर्स भी जाएगी। बिजली चोरों पर सख्ती से कार्रवाई होगी। अभियान में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि चोरी पर अंकुश लगाने और लाइन लॉस कम करने के लिए प्रत्येक स्तर पर कोशिशें की जा रही हैं। सफलता भी मिल रही है। लाइनमैन से लेकर एसडीओ, एक्सईएन तक को अभियान में जिम्मेदारी दी गई है। बिजली की चोरी करने वालों पर कार्रवाई के दौरान विवाद की स्थिति बनी, इतना ही नहीं कुछ लोग बिजली कर्मचारियों से उलझ भी गए। हालांकि अब कार्रवाई के दौरान पुलिस भी मौजूद रहेगी, ऐसे में बिजली चोरों पर सख्ती से कार्रवाई की जा सकेगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

8 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

8 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

8 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

8 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

8 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

10 hours ago