Ballia- उभांव पुलिस ने 6 साल की गुम हुई बच्ची को परिजनों से मिलाया, मानवीयता की लोग कर रहे तारीफ

बलिया पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। बलिया के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताडा के निर्देशन में जिले में गुम हुए व्यक्तियों और बच्चों की शीघ्र तलाशी की जा रही है। गुम हुए लोगों की तलाश कर उनके परिजनों से मिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की कड़ी में थाना उभांव द्वारा एक 6 वर्ष की बच्ची को उसके परिजनों से मिलाने में अहम भूमिका निभायी है।

दरअसल, 14 जून को प्रभारी निरीक्षक उभांव ज्ञानेश्वर मिश्र के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकी प्रभारी सियर अतुल मिश्रा अन्य पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में बैंक, ATM, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी पीएनबी बैंक के पास एक 6 वर्ष की बच्ची अकेली रोती हुई मिली, जो अपने माता-पिता से मिलने के लिए रो रही थी। चौकी प्रभारी सियर अतुल मिश्रा ने तत्काल बच्ची को शांत कराते हुए प्यार पूर्वक

उसका नाम पता पूछा। तो बच्ची ने अपना नाम ईशानी सिंह पुत्री भरत सिंह निवासी टीकोधा थाना उभांव बलिया बताया। चौकी प्रभारी ने फौरन सभी थानों में बने डिजिटल वालंटियर ग्रुप में बच्ची की फोटो भेजी। पुलिस को बच्ची के गाँव भेजकर पता करवाकर सूचना दी गई। इसके बाद बच्ची इशानी की चचेरी बहन अंशिका सिंह पुत्री चन्द्रशेखर सिंह उभांव थाना आ गयीं, जिन्हे चौकी इंचार्ज ने बच्ची को उनके हवाले कर दिया।

थाना उभांव क्षेत्र वासियों ने SHO ज्ञानेश्वर मिश्र और चौकी इंचार्ज सियर अतुल मिश्र व उनकी टीम का दिल से आभार व्यक्त किया।साथ ही परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों ने बलिया पुलिस की तारीफ की। इस तरह के प्रयास निःसंदेह पुलिस की छवि समाज में सकारात्मक बनाते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago