उभांव पुलिस की दरियादिली, बेघर बच्चों की खुशहाल की दीपावली

बिल्थरारोड। हम अक्सर त्योहार के मौके पर अपने परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ अपनी खुशिया बांटते हैं लेकिन हमारे समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके पास ना तो रहने के लिए घर हैं और ना हीं त्योहार मनाने के लिए पैसे। लेकिन इंस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह और सीयर पुलिस चौकी प्रभारी सूरज सिंह ने अपनी दरिया दिली दिखाते हुए दीपावली के पर्व पर बुधवार शाम को जिला पंचायत डाकबंगला के समीप झोपड़ी डालकर जीवन यापन करने वाले निराश्रित , गरीब दो दर्जन बच्चे, बच्चियो को मिठाई, दीया, मोमबत्ती, और पटाका वितरित किया उनके लिए त्योहार को खुशनुमा बना दिया मिठाई पाकर निराश्रित बच्चे, महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान आ गयी।इंस्पेक्टर का कहना है कि होली, दीपावली, छठ पूजा आदि त्योहार पर मेरे द्वारा गरीबो, असहाय लोगो को , फल, मिठाई, पटाका आदि दिया जाता है। साथ ही उन्होंने दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए खुशी के साथ लोगो से त्योहार मनाने का अपील किया। कहा कि समाज के दबे कुचले, निराश्रितों, गरीबो की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही है। गरीबो की सेवा में मुझे सुख की अनुभूति होती।

इंस्पेक्टर उभांव व चौकी इंचार्ज सीयर द्वारा इस तरह का नेक कार्य करने की चहुओर चर्चा है हर तरफ उनकी तारीफ़ के कसीदे पढ़े जा रहें हैं। वर्दी का यह रूप काबिले तारीफ़ हैं हमारे समाज को ऐसे पुलिस वालों की सख़्त ज़रूरत हैं जो जूर्म रोकने के साथ-साथ समाज को इंसानियत का पाठ पढ़ाने का काम करते हैं

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago