बलिया- इंस्पेक्टर का हुआ ट्रांसफर तो रो पड़े लोग, बैंड-बाजों के साथ अनोखे अंदाज में दी विदाई

बलिया डेस्क : एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने जिले स्तर पर थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है. उभाव थाने के इंस्पेक्टर योगेन्द्र बहादुर सिंह का भी नरही स्थानांतरण किया गया है. ऐसे अब इंस्पेक्टर योगेन्द्र बहादुर सिंह की खबर के बाद इलाक़े के लोग काफ़ी ग़मगीन हैं. थाने में तैनात सिपाहियों ने उनका फ़ूल माला और गाने बाजे के साथ विदाई समारोह का आयोजन किया. वहीं योगेन्द्र बहादुर सिंह की जगह इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्र ने पदभार ग्रहण किया है.

दरअसल अपने मधुर व्यवहार और लोगों की मदद की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहने वाले इंस्पेक्टर योगेन्द्र बहादुर सिंह ने इलाक़े में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. इसकी वजह से उनका जाना काफ़ी खल रहा है.

विदाई देने के दौरान पुलिसकर्मी उन्हें फूल मालाओं से लादकर लगभग 500 मीटर कन्धे पर बैठाकर थाने के गेट से बाहर उभाव थाना तिराहे तक ललाकर उन्हें गाड़ी में बैठाकर ससम्मान विदा किया.

इसके अलावा उनकी विदाई के वक़्त तमाम पुलिसकर्मियों के आँसु निकल आए. इस दौरान इलाक़े के तमाम लोग और समाजसेवी भी मौजूद थे जिन्होंने नमआँखों से इंस्पेक्टर योगेन्द्र बहादुर सिंह को विदा किया. इंस्पेक्टर योगेन्द्र बहादुर सिंह काफ़ी मिलनसार स्वभाव के हैं. जनता की समस्या बहुत ही आसानी से सुलझा देते थे.

विदाई समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि यहाँ हमारे लगभग 20 माह के कार्यकाल में हमारे सहकर्मियों ने बखूबी के साथ काम किया.उन्होंने कहा कि इस इलाके की जनता ने जो सम्मान दिया उसे कभी नही भूल पाऊंगा. यहाँ के कर्मचारियों और लोगो की यादें हमेशा हमारे हृदय में बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि नौकरी में स्थानांतरण तो एक नियम है. इंस्पेक्टर योगेन्द्र बहादुर सिंह ने जाने से पूर्व नवागत इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्रा को थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago