बलिया में सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे 1 युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल है।
जानकारी के मुताबिक बिहार के बक्सर जनपद अंतर्गत डुमरांव थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव निवासी प्रीतम पाठक (26) अपने दोस्त निशु पाठक (18) के साथ सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में अपनी मौसी के घर आया हुआ था। देर शाम दोनों बाइक से बक्सर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्रीतम को मृत घोषित कर दिया और निशु की गंभीर हालत देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ सिटी राजेश कुमार तिवारी, प्रभारी कोतवाल संजय शुक्ला पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने घायल निशु पाठक से पूछताछ कर जानकारी हासिल कर रही है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…