मनियर थाना क्षेत्र में एक युवती को अगवा कर नशीला इंजेक्शन लगाने के मामले में पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक 28 मार्च को 4 युवक एक युवती को जबरदस्ती ऑटो में बैठा कर सिकंदरपुर ले गए। वहां चारों ने मिलकर युवती को नशीला इंजेक्शन लगा दिया। पीड़ित के पिता ने इस दौरान बेटी के साथ कुछ गलत करने की आशंका भी जताई।
नशीले इंजेक्शन का असर जब खत्म हुआ तो युवती होश में आई और तुरंत अपने रिश्तेदार के यहां पहुंची। सूचना मिलने पर परिजन वहां पहुंचे और युवती को घर वापस लेकर आए। पीड़िता ने बताया कि चार में से दो लोगों को वह पहचानती हैं। इस मामले को लेकर पीड़ित दो दिनों से थाने का चक्कर लगा रहा है। स्थानीय संगठनों को इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल कराने को भेजा।
पुलिस दो नामजद और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। बांसडीह सीओ एसएन वैश्य ने बताया कि पिता की तहरीर मिलने पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…