Categories: बलिया

बलियाः दो ट्रकों की भिड़ंत, एक ट्रक चालक गंभीर रुप से घायल

बलिया के हल्दी थाना के पास दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल ड्राइवर को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहीं टक्कर में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि हल्दी थाने के पास लगे बैरियर के समीप एक ट्रक खड़ी थी। इसी बीच पीछे से आ रही ट्रक ने खड़ी ट्रक में धक्का मार दिया। आगे वाले ट्रक का तो कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पीछे वाला ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक ड्राईवर का पैर ब्रेक और एक्सीलेटर के बीच फंस गया।ट्रक ड्राइवर विनोद कुमार यादव 25 पुत्र लालू यादव निवासी सतडीया भीमपुरा जनपद बलियाा, बालू लदी ट्रक लेकर मंगलवार की सुबह बलिया की तरफ जा रहा था कि रास्ते में ये घटना हो गयी। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। जहां दो घंटे के मशक्कत के बाद कटर से काट कर ड्राईवर को ट्रक से बाहर निकला गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago