Categories: बलिया

बलिया- ट्यूशन से घर जा रहे 2 छात्रों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, एक की मौत, दूसरे छात्र का इलाज जारी

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां ट्यूशन के बाद साइकिल से अपने अपने घर जा रहे 2 दो छात्र ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आए। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। जबकि दूसरे छात्र को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्दे में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हल्दीरामपुर (कटहर बारी) गांव निवासी सुमित (11 वर्ष) पुत्र सुरेन्द्र राजभर और विश्कांत (11 वर्ष) पुत्र हरिकेश राजभर दोपहर में ट्यूशन पढ़ने एक ही साइकिल पर बैठकर बहुताचक उपाध्याय गांव गए थे। 5 बजे शाम को जब वह ट्यूशन पढ़ कर साइकिल से वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान जब वह धरहरा गांव के समीप से गुजर रहे थे कि तभी मिट्टी लदे एक ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें रौंद दिया।

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर दोनों बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक वाहन सहित फरार हो गया। उधर बच्चों को घायल देख ग्रामीणों ने आनन फानन में एक निजी वाहन से सीएचसी सीयर पहुंचाया जहां डॉक्टर्स ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल दूसरे किशोर विश्कांत को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटनास्थल पहुंचे उभांव एसएचओ राजीव कुमार मिश्र और क्राइम इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने लोगों से पूछताछ के बाद बालक के शव को अपने कब्जे में लेकर उभांव रवाना हो गए। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद से क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही फरार ट्रैक्टर ट्राली चालक की तलाश भी जा रही है।
Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago