Categories: बलिया

बलियाः कटान से मिलेगी मुक्ति, दो परियोजनाओं को जारी हुए ढ़ाई करोड़

बलिया को बारिश के समय कटान से बचाने के लिए चल रही दो परियोजनाओं को ढाई करोड़ की जारी की गई है। इसके बाद अब इन परियोजनाओं को गति मिलेगी। टोंस नदी के बाएं किनारे पर स्थित बघड़ा की मठिया और गंगहारा में 5.87 करोड़ और मंगई नदी के दाएं किनारे स्थित मिल्की और मझरिया में 3.26 करोड़ से कटानरोधी कार्य किए जा रहे हैं। इन दोनों परियोजनाओं के लिए ही ढाई करोड़ की राशि जारी हुई है।

बारिश के समय जनपद में परेशानियों की बाढ़ आ जाती है। एक तरफ गली-मोहल्लों में जलभराव हो जाता है तो वहीं तटीय इलाकों में नदी का कटान शुरु हो जाता है। इस कटान से हर साल तबाही होती है और कई गांवों की जमीन नदी अपने साथ बहा ले जाती हैं।

बता दें कि नरही के मिल्की एवं कोट मझरियां में हो रहे मगई नदी के कटान से बचाव के लिए सरकार की ओर से 3.26 करोड़ की परियोजना को स्वीकृत करते हुए अभी तक मात्र 32 लाख रुपए का आवंटन किया था। ऐसे में काम ठीक तरीके से नहीं हो पाया और अब फिर से नदी किनारे वाले इलाकों पर कटान का खतरा मंडरा रहा है।

मंगई नदी टोंस में समाहित हो गई है लेकिन नदी का कटान अभी भी इन गांवों में तबाही मचा रहा है। शासन को हर साल इस समस्या से अवगत कराया जाता है लेकिन फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। यदि समय रहते कोई काम नहीं किया गया। फिलहाल मंगई नदी के कटान को रोकने के लिए दौलतपुर और नरही में बोल्डर गिरा कर कटान को रोकने के लिए उपाय तो किए गए हैं, लेकिन देखना यह है कि कितना कारगर साबित होते हैं ये देखने लायक होगा।

पिछले साल गंगा के कटान को रोकने के लिए इच्छा चौबे का पूरा गांव के सामने ठोकर का निर्माण कराया गया। लेकिन काम बीच में ही रुक गया। मिल्की और कोट मझरिया के ग्रामीणों द्वारा पिछले कई सालों से कटान रोकने के लिए ठोकर की मांग की जा रही थी। परियोजना के लिए 139.32 लाख की धनराशि और दी गई है।

वहीं, सागरपाली क्षेत्र गंगहरा और बघडा के मठिया में पूर्व के बाढ़ में किसानों की सैकड़ों एकड़ से ऊपर उपजाऊ जमीन कटान में नदी में विलीन हो गई। धीरे-धीरे कटान गांव के आबादी के तरफ रुख कर रहा था। कटानरोधी कार्य के लिए 5.87 करोड़ की परियोजना स्वीकृत होने के बाद केवल 64 लाख की ही राशि जारी की गई थी। अब शासन की तरफ से 117.0 लाख की धनराशि और जारी की गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago