Categories: बलिया

बलियाः लापरवाही बरतने वाले दो प्रधान व तीन सचिवों पर दर्ज होगा मुकदमा

बलिया में जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा लापरवाही बरतने वाले ग्राम प्रधानों व सचिवों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने अलग अलग मामलों में दो प्रधान व तीन सचिवों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश हैं।

बता दें कि सीयर ब्लॉक के चरौवा गांव के स्ट्रीट लाइट का निरीक्षण एक सप्ताह पहले एडीपीआरओ तकनीकी श्रवण कुमार सिंह ने किया। इस दौरान स्ट्रीट लाइट लगवाने के कार्य में वित्तीय अनियमितता मिली। जहां ग्राम निधि से 24 जून 22 को स्ट्रीट लाइट के लिए 541940 रुपये का आहरण किया गया है। बिना लगे धनराशि आहरण के लिए सचिव इंदल कुमार ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान देवेंद्र यादव दोषी हैं।

वहीं एडीपीआरओ की रिपोर्ट पर डीपीआरओ ने प्रधान व सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। इसी गांव के विकास कार्यों की जांच में मिली वित्तीय अनियमितता के मामले में प्रधान राम भरोसा यादव व सचिव वीरेंद्र कुमार यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए वसूली की कार्रवाई करने का निर्देश मार्च 2021 में दिया गया लेकिन अभी तक कार्रवाई की सूचना प्राप्त नहीं है।

वहीं सीयर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पचमा की जांच जिलाधिकारी की ओर से फरवरी 2021 में गठित जांच कमेटी कर रही है। बार-बार पत्र जारी करने के बावजूद तत्कालीन सचिव की ओर से अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है जिससे जांच लंबित है। ऐसे में डीपीआरओ ने बीडीओ को प्रधान व सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वसूली की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago