बलिया : कोविड कंट्रोल रूम में दो और सेल स्थापित, जल्द शुरू होगा काउंसलिंग सेल

बलिया: मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा के निर्देशन में विकास भवन सभागार में संचालित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में दो और नई सेल, निगरानी समिति सेल व काउंसलिंग सेल स्थापित हो गई है। गुरुवार से निगरानी समिति सेल का संचालन शुरू हो गया है, जबकि एकाध दिन में काउंसलिंग सेल भी सुचारू रूप से काम करने लगेगी।

बता दें कि कमांड सेंटर में पहले से ही पेसेंट शिफ्टिंग सेल, होम आइसोलेशन सेल, वैक्सिनेशन सेल, हॉस्पिटल एंड पब्लिक ग्रिवांश सेल व आक्सीजन सेल का गठन कर सक्रिय संचालन किया जा रहा है।

सीडीओ ने बताया कि निगरानी समिति सेल में चार कॉलर तैनात हैं, जो लगातार फोन करके सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट से निगरानी समिति के कार्यों के बारे में फीडबैक लेते रहेंगे। यह जानकारी ली जाएगी कि होम आइसोलेशन में रह रहे प्रत्येक मरीजों तक दवा किट पहुंच गई है या नहीं।

उनके यहां डॉक्टरों की टीम भ्रमण कर रही है नहीं। कुल मिलाकर निगरानी समिति के जो कार्य हैं, उस पर इस सेल के जरिए लगातार नजर रखी जाएगी। वहीं, कॉउंसलिंग सेल में 24 घण्टे एक डॉक्टर तैनात रहेंगे, जो मरीजों या लक्षण वाले व्यक्तियों को जरूरी सलाह देंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago