Categories: बलिया

बलिया: टेट की परीक्षा देने जा रहे युवकों की कार हादसे का शिकार, 2 की मौत

बलिया के सिकन्दरपुर में बड़ा हादसा हो गया। यहां मनियर थाना के अंतर्गत बहादुरा पुल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से पहले कार ने एक अधेड़ समेत एक 4 वर्षीय बालिका को टक्कर मार दी और पेड़ में टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं कार सवार टेट की परीक्षा देने जा रहे थे। जानकारी के मुतबिक रविवार की सुबह मनियर थाना क्षेत्र के बहदुरा पुल के समीप गावं निवासी गुड्डू पासवान की चार वर्षीय पुत्री सोनी पासवान बहादुरा अपने दरवाजे के पास खड़ी थी एवं दिनेश शर्मा 50 वर्ष पुत्र योगेंद्र शर्मा निवासी असना थाना मनियर बहादुरा चट्टी से चाय पीकर अपने घर वापस लौट रहे थे कि अचानक मनियर की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार दोनों को रौंदते हुए खाई में चली गई।

दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार अजय कुमार गुप्ता पुत्र शिव जी गुप्ता निवासी सहतवार वार्ड नंबर 5 एवं अजीत कुमार गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता निवासी सहतवार वार्ड नंबर 12 टेट की परीक्षा देने जा रहे थे। एक की परीक्षा गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर एवं एक की परीक्षा बंशी बाजार इंटर कॉलेज में थी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago