बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर गांव में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नाले में नहाने गई 2 बच्चियां गहरे पानी में डूब गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने रातभर बच्चियों की खोजबीन की और सुबह बच्चियों के शव पानी में तैरते हुए मिले।
बताया जा रहा है कि 11 वर्षीय संध्या पुत्री सुनील और 12 वर्षीय अनीता पुत्री रीता अपनी सहेली खुश्बू के साथ नाले में स्नान करने गई थीं। नहाते-नहाते संध्या और अनीता गहरे पानी में चली गईं। जब खुश्बू ने यह देखा तो उसने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। गांववालों ने बच्चियों की तलाश शुरू की, लेकिन उनके शव बरामद नहीं हुए।
गुरुवार सुबह नाले में बच्चियों के शव तैरते हुए मिले। शव को देखकर दोनों माताएं फूट-फूटकर रोने लगीं। ग्रामीणों ने उन्हें सांत्वना देने का प्रयास किया और किसी तरह उन्हें वहां से हटाकर घर ले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। अनीता इस गांव में अपने नाना के पास रह रही थी, और दोनों बच्चियों की मौत ने पूरे गांव को गहरे दुःख में डुबो दिया है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…