Categories: बलिया

बलियाः दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने हुए दो आरोपी गिरफ्तार

बलिया में आज से शुरु हुई यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में दो छात्र फर्जी तरीके से परीक्षा देते हुए पकड़े गए। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक गोल्डेन पब्लिक स्कूल पकहां बिनहा में परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों द्वारा प्रवेश पत्र मिलान और फोटो चेकिंग के समय अभियुक्त अंकित कुमार प्रसाद बलिया के दूसरे विद्यार्थी की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।

वहीं चैनराम बाबा इण्टर कालेज कस्बा सहतवार में संचालित परीक्षा के दौरान प्रवेश पत्र मिलान व फोटो चेकिंग के समय अभियुक्त दीपू कुमार चौहान पुत्र चन्द्रिका चौहान अपने भाई की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया जिसको तत्काल थाना स्थानीय को सुपुर्द करते हुए थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कमलाशंकर गिरी, उपनिरीक्षक अखिलेश नरायण सिंह, हेड कांस्टेबल रामू प्रसाद थाना सहतवार जनपद बलिया, अजय पाण्डेय आदि का योगदान रहा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago