Categories: बलिया

बलियाः परिवहन निगम की पहल, अब बसों में यात्रा कर फीडबैक लेंगे अधिकारी- कर्मचारी

परिवहन निगम अब बसों में सफर कर रहे यात्रियों से फीडबैक लेगा, जिससे बसों की सुविधाओं को बढ़ाया जा सके। इसके लिए निगम के अधिकारी व कर्मचारी बस में यात्रा भी करेंगे और बसों की व्यवस्थाओं को लेकर एक रिपोर्ट भी तैयार करेंगे। यह रिपोर्ट निगम के उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

बता दें कि अभी जिले से जिले के कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी सहित अन्य रूटों पर कुल करीब 81 रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। इसमें 28 अनुबंधित और 53 निगम की बसें शामिल हैं। लेकिन रोडवेज की बसों में अक्सर तकनीकी फॉल्ट आने की शिकायतें आती रहती हैं। इसको लेकर अब विभागीय कर्मचारी- अधिकारी फील्ड पर निकलेंगे और बसों में सफर करने वाले यात्रियों से फीडबैक लेंगे।

इसमें एआरएम समेत अन्य कर्मचारी सर्वे करेंगे व चालक एवं परिचालकों को हिदायत दी जाएगी कि यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए बसों का संचालन करें।प्रभारी एआरएम/लेखाकार महेश पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार, रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों से फीडबैक लेने का काम शुरू कर दिया गया है। निगम के अधिकारी और कर्मचारी यात्रा के दौरान यात्रियों से फीडबैक लेकर उपलब्ध करा रहे हैं। उसे निगम मुख्यालय भेजा जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago