बलिया में तबादलों का क्रम जारी, 113 सचिवों का हुआ ट्रांसफर , 5 दूसरे जिले भेजे गए

बलिया जिले में चिकित्सा अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद अब ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कुल 76 ग्राम विकास अधिकारी और 113 ग्राम पंचायत अधिकारियों को जिले के ही दूसरे ब्लॉक में भेजा गया है। वहीं 5 का ट्रांसफर गैर जनपद में किया गया है।

बता दें कि नई स्थानांतरण नीति के तहत एक ही ब्लॉक में 3 साल से अधिकत समय से तैनात सचिवों का तबादला किया गया हैं। जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र ने 76 ग्राम विकास अधिकारियों का स्थानांतरण जिले के लिए दूसरे ब्लॉक में कर दिया है। साथ ही विकास विभाग में तैनात 10 लिपिकों का पटल बदलने का कार्य किया है।

हालांकि ट्रांसफर से पहले ग्राम विकास अधिकारियों से विकल्प मांगे गए थे, लेकिन इसमें शर्त थी कि पूर्व में तैनात रहे ब्लॉक या गृह ब्लॉक काम नाम नहीं दे सकते। इसको ध्यान में रखते हुए ही जिला पंचायत राज अधिकारी यतेन्द्र सिंह ने प्रदेश सरकार के नई स्थानांतरण नीति के तहत 37 ग्राम पंचायत अधिकारियों को जिले के ही दूसरे ब्लॉक में स्थानांतरण कर दिया है। वहीं एक ही ग्राम पंचायत में पांच सालों से तैनात पांच अधिकारियों को दूसरे जिले में भेजा गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago