SP Raj Karan Nayyar IPS
बलिया। पुलिस कप्तान राजकरन नैय्यर ने एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चलाई। उन्होंने आधे दर्जन से ज्यादा उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। पुलिस चौकी सीयर का प्रभार उप निरीक्षक मदन लाल की जगह अब मदन पटेल को दिया गया है। इसके अलावा अजय त्रिपाठी को पुलिस लाइन से हटाकर प्रभारी कस्बा सिकन्दरपुर थाने का बनाया गया है। अशोक कुमार शुक्ला को भी पुलिस लाइन से हटाकर प्रभारी चौकी उत्तरी थाना रसड़ा का बनाया गया है।
वंशबहादुर सिंह को भी पुलिस लाइन से हटाकर एसएसआई कोतवाली बनाया है। ज्ञानचन्द्र शुक्ला को प्रभारी चौकी कस्बा सिकन्दरपुर थाना, सिकन्दरपुर से हटाकर पुलिस लाइन में अटैच कर दिया है। अजय यादव प्रभारी चौकी उत्तरी थाना रसड़ा से हटाकर नरही थाना भेजा गया है। मदन लाल को प्रभारी चौकी सीयर थाना उभांव से हटाकर बैरिया थाना भेजा है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…