बलिया में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन से तीन बोरे में रखे गए 80 कछुओं को बरामद किया। इन कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को जीआरपी के उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ट्रेनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच गोरखपुर से कोलकाता जा रही पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में तीन लावारिस बोरे मिले।
जब इनकी जांच की गई तो बोरों में से सुंदरी प्रजाति के 80 कछुए मिले। जीआरपी ने इन्हें वन विभाग के दारोगा अखंड प्रताप सिंह को इन्हें सौंप दिया गया। उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए कछुओं की कीमत लगभग पांच लाख रुपये होगी। टीम में रोशन सिंह, शिवेंद्र यादव आदि लोग शामिल रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…