Categories: बलिया

बलियाः विभिन्न ब्लॉकों पर तैनात वरिष्ठ और कनिष्ठ सहायकों का तबादला

बलिया। जिला विकास अधिकारी राजित राम मित्र ने विभिन्न ब्लॉको पर तैनात वरिष्ठ और कनिष्ठ सहायकों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। सीडीओ के निर्देश पर डीडीओ ने स्थानांतरित कर्मियों के जून माह का वेतन नई तैनाती ब्लॉक से करने का निर्देश दिया है।

बता दें कि डीडीओ ने हनुमानगंज ब्लॉक पर तैनात कनिष्ठ सहायक सुनीत सिंह का स्थानांतरण सोहांव व सोहांव में तैनात कनिष्ठ सहायक संगीत सिंह को हनुमानगंज ब्लॉक भेजा गया है। रसड़ा ब्लॉक की कनिष्ठ सहायक नीलम ओझा का स्थानांतरण बेरूआरबारी किया गया है।
गड़वार ब्लॉक पर कार्यरत वरिष्ठ सहायक हेमंत कुमार यादव का स्थानांतरण पंदह व पंदह ब्लॉक पर तैनात वरिष्ठ सहायक ओमप्रकाश का स्थानांतरण गड़वार ब्लॉक पर किया गया है। रसड़ा ब्लॉक की कनिष्ठ सहायक अनिता सिंह का स्थानांतरण रसड़ा, मनियर ब्लॉक पर तैनात वरिष्ठ सहायक आशुतोष कुमार मिश्र का स्थानांतरण बेरुआरबारी, बेरुआरबारी के वरिष्ठ सहायक अनिल कुमार यादव का स्थानांतरण मनियर किया गया है।
बैरिया ब्लॉक की वरिष्ठ सहायक प्रेम कुमारी का स्थानांतरण हनुमानगंज व हनुमानगंज ब्लॉक पर तैनात वरिष्ठ सहायक राम नारायण का स्थानांतरण जिला विकास कार्यालय बलिया के लिए किया गया है। दुबहर ब्लॉक पर तैनात वरिष्ठ सहायक संतोष कुमार का स्थानांतरण उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा कार्यालय बलिया एवं उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा कार्यालय पर तैनात वरिष्ठ सहायक जकाउल्लाह खां का स्थानांतरण दुबहर ब्लॉक के लिए किया गया है।
इसके अलावा प्रमोशन पाए गए सात सहायक विकास अधिकारियों को विभिन्न ब्लॉकों पर तैनाती दी है। इसमें परमेश्वर यादव को नवानगर ब्लॉक में तैनाती दी गई है। इसके अलावा अक्षय कुमार मौर्या को गड़वार, संजय सिंह को दुबहड़, विनोद कुमार तिवारी को रेवती, नन्दजी को बेरुआरबारी, गुलाब चन्द को बेलहरी, दयानन्द यादव को बैरिया ब्लॉक में तैनाती दी गई है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago