बलिया। यूपी में बीजेपी ने सपा को एक और झटका दिया है। जहाँ अब पीसीएफ पर भी बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। बलिया के वाल्मीकि त्रिपाठी उत्तर प्रदेश पीसीएफ के सभापति और गोरखपुर के रमाशंकर जायसवाल पीसीएफ के उपसभापति निर्वाचित हुए हैं। दोनों पदाधिकारी निर्वाचित होने के बाद मंगलवार को सबसे पहले सहकार भारती के कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
बता दें बाल्मीकि त्रिपाठी भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक रहे हैं। भाजपा सरकार बनने पर वे पीसीएफ के डायरेक्टर चुने गए थे जबकि रमाशंकर जायसवाल आरएसएस के संगठन सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। जीत के बाद सभापति और उपसभापति सहित अन्य निदेशक भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल से मिलने पार्टी कार्यालय पहुंचे। वहां सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर भी मौजूद थे।
बता दें पीसीएफ ही एकमात्र ऐसी संस्था थी, जिसका चुनाव बीजेपी सरकार के पहले कार्यकाल में नहीं हो सका था। सभापति और उप सभापति के चुनाव में किसी और दल के दखल की कोई उम्मीद पहले से नहीं थी। उत्तर प्रदेश सहकारिता चुनाव के इतिहास में यह पहला मौका है जब समाजवादी पार्टी किसी भी शीर्ष संस्था पर काबिज नहीं हो सकी है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…