बलिया में बीडीओ व वरिष्ठ सहायकों समेत पांच का तबादला हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने दो बीडीओ को दूसरे ब्लॉक भेजा है। वहीं जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र ने एक संयुक्त खंड विकास अधिकारी समेत दो वरिष्ठ सहायकों को दूसरे ब्लॉक में ट्रांसफर किया है।
दोनों अधिकारियों ने आदेश जारी कर तत्काल स्थानांतरण के निर्देश दिए है। सीडीओ ने पंदह व मनियर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी का कार्य देख रहे रमेश कुमार यादव को अब बैरिया व मुरलीछपरा ब्लॉक का चार्ज सौंपा है। वहीं इन दोनों ब्लॉक का कार्य देख रहे खंड विकास अधिकारी को पंदह व मनियर ब्लॉक भेजा है।
वहीं जिला विकास अधिकारी ने संयुक्त खंड विकास अधिकारी पन्ना लाल यादव को बेरूआरबारी से गड़वार ब्लॉक में स्थानांतरित किया है। वहीं वरिष्ठ सहायक प्रवीण कुमार को पंदह ब्लॉक से बेलहरी भेजा है। वहीं प्रवीण कुमार के मई महीने का वेतन बेलहरी ब्लॉक से दिये जाने का आदेश दिया है। वहीं वरिष्ठ सहायक ज्ञानेश्वर कुमार को रेवती से बैरिया सम्बद्ध किया है। इनका वेतन जिला विकास कार्यालय से देने का आदेश डीडीओ ने दिया है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…