Categories: बलिया

मेघालय में ऑनलाइन धोखाधड़ी के 2 आरोपी बलिया में धराये

मेघालय में ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोपियों की गिरफ्तारी बलिया से हुई। जहाँ आरोपितों की गिरफ्तार करने के लिए मंगलवार को मेघालय पुलिस बलिया पहुंची। मेघालय पुलिस ने सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चकिया  निवासी दो शख्स को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों पर 4 साल से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है।पुलिस से बचने के लिए आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे।

शादी समारोह से आरोपियों की गिरफ्तारी- बताया जा रहा है कि जिस समय पुलिस टीम गांव में पहुंची, वहां बरात आयी थी और दोनों आरोपित वहीं मस्ती कर रहे थे। मेघालय पुलिस के जवान शादी समारोह में पहुंच गए और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ ही सिकंदरपुर एसडीएम और सीओ भी मौके पहुंच गए।

एक महीने से बलिया था ठिकाना- मेघालय पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपित 4 साल से मोबाइल में OTP पूछकर किसी के भी खाते से पैसा निकाल लेते थे। इसकी जांच चल रही थी। आरोपी बार-बार लोकेशन बदल रहे थे। और पिछले एक महीने से इनका लोकेशन बलिया के सिकंदरपुर में मिल रहा था। जिसके आधार पर इन्हें पकड़ा जा सका है। वहीं कोर्ट से रिमांड बनाकर मेघालय पुलिस आरोपियों को साथ ले गई।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago