Categories: बलिया

बलियाः बीडीओ व वरिष्ठ सहायकों समेत पांच का तबादला, आदेश जारी

बलिया में बीडीओ व वरिष्ठ सहायकों समेत पांच का तबादला हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने दो बीडीओ को दूसरे ब्लॉक भेजा है। वहीं जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र ने एक संयुक्त खंड विकास अधिकारी समेत दो वरिष्ठ सहायकों को दूसरे ब्लॉक में ट्रांसफर किया है।

दोनों अधिकारियों ने आदेश जारी कर तत्काल स्थानांतरण के निर्देश दिए है। सीडीओ ने पंदह व मनियर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी का कार्य देख रहे रमेश कुमार यादव को अब बैरिया व मुरलीछपरा ब्लॉक का चार्ज सौंपा है। वहीं इन दोनों ब्लॉक का कार्य देख रहे खंड विकास अधिकारी को पंदह व मनियर ब्लॉक भेजा है।

वहीं जिला विकास अधिकारी ने संयुक्त खंड विकास अधिकारी पन्ना लाल यादव को बेरूआरबारी से गड़वार ब्लॉक में स्थानांतरित किया है। वहीं वरिष्ठ सहायक प्रवीण कुमार को पंदह ब्लॉक से बेलहरी भेजा है। वहीं प्रवीण कुमार के मई महीने का वेतन बेलहरी ब्लॉक से दिये जाने का आदेश दिया है। वहीं वरिष्ठ सहायक ज्ञानेश्वर कुमार को रेवती से बैरिया सम्बद्ध किया है। इनका वेतन जिला विकास कार्यालय से देने का आदेश डीडीओ ने दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago