Categories: बलिया

बलिया- पंचायत चुनाव के लिये आरओ-एआरओ व जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेटों का हुआ प्रशिक्षण

बलिया डेस्क: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रशासन ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी को मध्यनज़र रखते हुये बलिया जिला निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत गुरुवार को गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में सभी निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं समस्त सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने सभी को निर्वाचन प्रक्रिया की हर बारीकियों से अवगत कराया। कहा कि निर्वाचन से जुड़े हर कार्य में पूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। इसलिए प्रशिक्षण के बाद अगर कोई बात समझ में ना आए तो उसे तत्काल पूछ लें। सभी आरओ-एआरओ व जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट को बुकलेट दी गई है, जिसमें निर्वाचन प्रक्रिया में सबके दायित्वों से जुड़ी विस्तृत जानकारी है, उसको भी भलीभांति पढ़ लेंगे। किसी भी प्रकार की कोई भ्रांति नहीं होनी चाहिए।

प्रशिक्षण के दौरान बतौर ट्रेनर राजकीय इंटर कालेज, चितबड़ागांव के प्रधानाचार्य अतुल तिवारी ने नाम निर्देशन पत्र की विक्री, उसे प्राप्त करते समय बरती जाने वाली सावधानियां, जमानत राशि, अधिकतम व्यय सीमा सहित निर्वाचन प्रक्रिया की हर बारीकियों को विस्तार से बताया। यह भी कहा कि क्षेत्र पंचायत या ग्राम पंचायत निर्वाचन के सहायक निर्वाचन अधिकारी को अगर कहीं कोई दिक्कत आती है तो अपने निर्वाचन अधिकारी को बताएंगे और उनके दिशा-निर्देशों के अनुसार ही समस्या का निवारण सुनिश्चित कराएंगे। ट्रेनिंग के दौरान सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, डीडीओ राजितराम मिश्रा, पीडी डीएन दूबे, कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल, उप निदेशक कृषि इंद्राज व प्रशिक्षण से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।

प्रशिक्षण की शुरुआत में ही कुछ सहायक निर्वाचन अधिकारी, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अनुपस्थित थे, जिनसे मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने स्पष्टीकरण तलब किया है। ग्राम पंचायत निर्वाचन के रिजर्व सहित कुल 19 सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रशिक्षण में नहीं आए थे, जबकि क्षेत्र पंचायत निर्वाचन के 5 व जिला पंचायत के 2 एआरओ गायब थे। इसी प्रकार 7 जोनल मजिस्ट्रेट व 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रशिक्षण में अनुपस्थित थे। सीडीओ ने चेतावनी दी है कि आगे से प्रशिक्षण में प्रतिभाग नहीं करने पर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।

सतीश

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago