Categories: बलिया

बलिया: ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने बुजुर्ग दंपति को दिया हेलमेट और गुलाब, बातचीत का वीडियो वायरल

बलिया के ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर रुद्र प्रताप मल्ल ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक बुजुर्ग दंपत्ति को गुलाब का फूल और हेलमेट देकर उन्हें जागरूक करते दिख रहे हैं।

बुजुर्ग दंपति के साथ उनकी बातचीत का लोगों का दिल छू रही है। दरअसल, ट्रैफिक एसआई ने एक बुजुर्ग दंपति को सड़क पर आता देखा। उन्हें रोका और बुजुर्ग व्यक्ति से पूछा, दादा कहां जा रहे हैं। इस पर बुजुर्ग महिला ने कहा, बीमार हूं, दवा लेने जा रहे हैं। इस पर ट्रैफिक एसआई ने उन्हें हेलमेट की अहमियत समझाई। एक हेलमेट बुजुर्ग को दिया। साथ ही, बुजुर्ग महिला को उन्हें बाहर निकलने पर हेलमेट पहनकर जाने की सलाह दी।

उन्होंने स्थानीय भाषा में कहा कि ‘कहां जा तानी दादा। ई दादी बाड़ी। हेलमेट नइखे का। रुकीं जरी देर बतियाइब। ई लीं गुलाब। दादी ई गुलाब लीं और दादा के दीं। और फिर… हेलमेट रखीं। एकरा लगा के घूमब।’ (कहां जा रहे हैं दादा। रुकिए जरा, बात करनी है। ये गुलाब लीजिए। दादी ये गुलाब दादा को दीजिए। ये हेलमेट लगाकर रखिएगा। दादी दादा को बिना हेलमेट के बाहर नहीं निकलने दीजिएगा।)

इसके साथ ही बाइक पर रिफ्लेक्टर भी लगया। इस दौरान उन्होंने दंपति को गुलाब का फुल भी दिया। उन्होंने बताया कि जैसे लोग मिलते हैं, उनसे वैसी कभी भोजपुरी कभी हिन्दी भाषा में संवाद पर जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। साथ ही लोगों में वर्दी के प्रतीक धारणा को बदलने व पुलिस के प्रतीक सद्भाव उत्पन्न करने के भी प्रयास किये जाते हैं।

बता दें कि ट्रैफिक एसआई रूद्रप्रताप मल्ल द्वारा इसी प्रकार लोगों को हेलमेट व गुलाब का फूल बांटने व नाबालिगों को मोटरसाइकिल न चलाने की सलाह देकर यातायात सुरक्षा के प्रति निरंतर जागरूक करने का प्रयास हमेशा किया जाता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago