Categories: बलिया

बलियाः ददरी मेला में दुकान के लिए भूमि आंवटन में देरी होने पर फूटा व्यापारियों का आक्रोश

बलिया के प्रसिद्ध ददरी मेले की शुरुआत होने जा रही है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के साथ ही मेले का शुभांरभ हो जाएगा। अभी मेले को लेकर तैयारियां चल रही है लेकिन नगरपालिका लापरवाही से अब तक जमीन का आवंटन नहीं हो पाया है।

जिससे व्यापारी परेशान हैं। आज नाराज व्यापारियों ने नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इससे प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन में सिटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ पहुंचे और व्यापारियों को शांत कराया।

इसके साथ ही व्यापारियों का एक गुट पटरी दुकानदार संगठन के बिट्टू पटेल के नेतृत्व में परिवहन मंत्री के कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने नगरपालिका द्वारा जमीन का रेट मनमाने तरीके से बढ़ाने की शिकायत की। बता दें कि लंपी बीमारी के कारण इस बार पशु मेला न लगने से ददरी के मीना बाजार के भूमिका रेट 2 से 3 गुना बढ़ गया है।

मेले में कानपुर, वाराणसी, आगरा, सहारनपुर, भागलपुर, पटना से आए दुकानदारों ने आरोप लगाया कि पिछली बार जिस जमीन का दो हजार रुपए दिया, उसका इस बार चार से पांच हजार रुपए हो गया है। चरखी के लिए पांच हजार लगता था, इस बार 50 हजार से अधिक मांग रहे हैं।

मंत्री दयाशंकर के छोटे अनुज धर्मेंद्र सिंह ने इसको लेकर डीएम सौम्या अग्रवाल से बात कर व्यापारियों को सुविधा देने की मांग की। कहा कि ऐतिहासिक ददरी मेला के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूरदराज से आने वाले व्यापारियों को सुविधा मिलेगी तभी वह अगली बार से मेला में दुकान लगाएंगे अन्यथा ददरी मेला का इतिहास ही खत्म हो जाएगा।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago