बलिया के रसड़ा में रेलवे स्टेशन पर अचानक बड़ी संख्या में व्यापारी इक्ट्ठे हो गए और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों की मांग थी कि जल्द ही उत्सर्ग एक्सप्रेस व इंटरसिटी को चालू किया जाए।
दोनों ट्रेनों के दोबारा संचालन की मांग को लेकर लामबंद व्यापारी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के व्यापारियों ने रेल महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के नाम पत्रक स्टेशन अधीक्षक को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि छपरा-वाराणसी वाया रसड़ा इंटरसिटी व उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन का दिसंबर से परिचालन बंद कर दिया गया है। इससे फेफना, रसड़ा, रतनपुरा सहित मऊ रूट के यात्रियों को परेशानी हो रही है।
यात्रियों की परेशान को देखते हुए ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरु करवाया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन करेंगे। इस दौरान व्यापारी नेता सुरेशचंद्र, विनोद शर्मा, मतलूब अहमद, युनूस मोहम्मद, मुमताज अहमद, रिजवान अली, गोपाल जी गुप्ता, अखिलेश सैनी आदि मौजूद रहे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…