बलिया। यूपी एटीएस और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर बिहार बार्डर चेक पोस्ट से 5 आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। हथियार तस्करों के पास से 5 पिस्टल, 10 मैगजीन और एक लग्जरी वाहन भी बरामद किया गया है। आरोपी बिहार से पिस्टल और कारतूस लाकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों में सप्लाई कर रहे थे। जिन्हें एटीएस की वाराणसी फील्ड यूनिट ने मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से बलिया में धर दबोचा।
दरअसल यूपी एटीएस की वाराणसी फील्ड यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तस्कर हथियारों की डिलीवरी लेने के बाद इन्हें सप्लाई करने बलिया आने वाले हैं। जिसके बाद यूपी एटीएस की वाराणसी फील्ड यूनिट ने स्थानीय पुलिस थाना दुबहड़ को सूचना देकर पुलिस बल की मांग की। स्थानीय पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम ने व्यायसी पुल, बिहार बार्डर चेक पोस्ट से आरोपी 5 आरोपियों पकड़ा। आरोपियो के कब्जे से 5 अदद पिस्टल (.32बोर), 10 अदद मैगजीन, 5 अदद मोबाइल फोन और एक स्कोर्पियों बरामद की है।
आरोपियों में अंशु कुमार उर्फ टिंकू और योगेश राय हिस्ट्रीशीटर है। अंशु कुमार उर्फ़ टिंकू पर बलिया के अलग-अलग थानों में संगीन धाराओं में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जबकि योगेश राय के खिलाफ भी बलिया जिले के अलग-अलग थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं। इसके अलावा दीपक तिवारी, अभिषेक कुमार राय, अमित सिंह के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…