Categories: बलिया

बलिया- व्यापारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सूदखोरों से था परेशान!

बलिया। जिले में एक व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय रवि कुमार गुप्ता पुत्र शिवजी गुप्ता ने सोमवार को अपने घर में पंखे के सहारे दुपट्टे से फांसी लगा ली। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर लिए भेजा। आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि सूदखोरों से तंग आकर आत्महत्या की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें व्यापारी की चट्टी पर बिस्कुट-टाफी की होलसेल की दुकान है। दुकान वह अपने बड़े भाई राजेश के साथ मिलकर चलाता था। वे बिस्कुट व टाफी की सप्लाई ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में करते थे। दुकान की पूंजी बढ़ाने और उसे व्यवस्थित करने के लिए रवि ने कस्बे के कुछ लोगों से सूद पर रुपये लिए थे। कोरोना संक्रमण के दौर में व्यापार कमजोर पड़ गया। इस बीच लोग अपने पैसे की मांग करने लगे। इससे वह परेशान था।और फिर सुबह जब बच्चे स्कूल चले गए। परिवार के अन्य सदस्य भी अपने काम से निकल गए। घर पर केवल उसकी मां थी। तब ही वह छत पर बने एक कमरे में चला गया। इसके बाद दुपट्टे का फंदा लगाकर पंखे से झूल गया। कुछ देर बाद उसकी मां ने भांजे को नाश्ते के लिए बुलाने को भेजा। वह कमरे में पंखे में झूल रहे अपने मामा को देख चिल्लाने लगा।

घटना की जानकारी लगने पर आसपास के लोग पहुंच गए। उसे किसी तरह से नीचे उतारा गया। इसके बाद निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। स्कूल में खबर जाने के बाद बच्चे दौड़ते हुए आए और रोने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रवि चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह बहुत गरीबी में पला-बढ़ा था। मुफलिसी के बावजूद उसने अपने परिश्रम से दुकान खोली थी। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

सुखपुरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। व्यवसायी ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई, इसकी जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस हर पहलू को ध्यान से देख रही है। सूदखोरी की बात भी सामने आई है। जांच के बाद ही आत्महत्या की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago