बलिया में 19 मई को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम-2022 के तहत मशाल रिले रैली का आयोजन किया जाएगा। रिले रैली सुबह 6:00 बजे वीर लोरिक स्टेडियम से शुरू होकर कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहा, चित्तू पांडे चौराहा, रेलवे स्टेशन, शहीद चौक तक जाएगी।
और फिर वापसी में विशनिपुर होते हुए चित्तू पांडे चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहे से होते हुए बहुउद्देशीय सभागार तक जाएगी। साथ ही बहुउद्देशीय सभागार में रंगारंग कार्यक्रम भी होगा। इस कार्यक्रम में जनपद के मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद रैली यूनिवर्सिटी बसंतपुर के लिए रवाना होगी। जिसकी जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी ने दी।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…