Categories: बलिया

यूपी-बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु पर हादसा, बलिया की एक महिला की मौत, 2 घायल

बलिया में सड़क हादसे में एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा यूपी-बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु के बिहार चेक पोस्ट के पास हुआ। हादसे के वक्त सभी दर्शन कर घर लौट रहे थे। इधर हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर यूपी और बिहार की पुलिस पहुंच गई।

दरअसल दोकटी थाना क्षेत्र के जई छपरा निवासी कलावती देवी (50) पत्नी राजकुमार यादव अपने भाई राजीव कुमार यादव और 6 वर्षीय नातिन सोनी के साथ मेहदार बाबा महेन्द्रनाथ को शिवरात्रि के अवसर पर जल चढ़ा कर वापस अपने गांव लौट रही थी। वह जय प्रभा सेतु पर बिहार चेक पोस्ट के पास पहुंची थी तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में कलावती की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि भाई राजीव कुमार (40) और नातिन सोनी कुमारी घायल हो गई। हादसे की सूचना पर यूपी बिहार दोनों जगहों की पुलिस पहुंच गई। चूंकि घटना स्थल बिहार में था। इसलिए शव को बिहार पुलिस ने कब्जे में लेकर छपरा भेज दिया। ट्रक को पुलिस ने घटना स्थल से कुछ दूरी से कब्जे में ले लिया। घटना के बाद चालक परिचालक मौके से फरार हो गए।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago