एनएच-31 के पुनर्निर्माण के लिए निकला टेंडर , जल्द शुरू होगा कार्य

बलिया जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-31 के पुनर्निर्माण के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टेंडर जारी कर दिया है। एनएचएआइ की ने टेक्निकल टेंडर खुल चुका है इसके बाद फाइनेंशियल टेंडर भी खोला जाएगा। एनएच-31 का काम समय पर पूरा नहीं किए जाने के बाद जयपुर की कंपनी कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर को टर्मिनेट कर एनएचएआई नए सिरे से टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर रहा है।

गाजीपुर से बलिया के मांझी घाट तक पुनर्निर्माण का काम होना है। इसके बीच की कुल लंबाई लगभग एक सौ तीस किलोमीटर है। इस पूरी दूरी को तीन हिस्सों में बांट कर टेंडर कराया जा रहा है। ताकि यह काम जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। एनएचएआई ने फिलहाल एनएच-31 के काम के लिए टेक्निकल टेंडर ही खोला है। इसके बाद फाइनेंशियल टेंडर खोला जाएगा। तब कंपनी का चयन होगा जो इस काम को पूरा करेगी।

एनएचएआई आजमगढ़ के तकनीकी प्रबंधक वाईपी सिंह ने मीडिया से बताया है कि “टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य का आवंटन किया जाएगा। कार्य को तीन भागों में बांटा गया है। कार्या भी जल्द शुरू कराने के लिए विभाग प्रयासरत है।”

बता दें कि एनएच-31 के गाजीपुर से बलिया के मांझी घाट तक मरम्मत का काम राजस्थान की एक कंपनी कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर को सौंपी गई थी। इस काम को एक साल के भीतर पूरा किया जाने की बात कही गई थी। लेकिन कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर अपना काम समय से पूरा नहीं कर सकी। एनएचएआई की ओर से कई नोटिस दिए जाने के बाद भी कंपनी ने साफ-सुथरा जवाब नहीं दिया। जिसके बाद एनएचएआई ने कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर को टर्मिनेट कर दिया। इसके लिए जून, 2020 में एक सौ बीस करोड़ का टेंडर हुआ था।

एनएच-31 बलिया में पूरी तरह से कबाड़ा हो चुका है। बैरिया क्षेत्र में बुरी तरह से सड़क उधड़ी हुई है। एनएच-31 के खस्ताहाल से राही-बटोही मुसीबत झेल रहे हैं। आए दिन इसे लेकर लोग शिकायत करते रहे हैं। बीते साल जब काम शुरू हुआ तो लोगों में एक उम्मीद जगी थी कि अब यह सड़क बन जाएगी। लेकिन सारा काम लेटलतीफी की भेंट चढ़ गया। अब एक बार फिर नए सिरे से एनएच-31 की मरम्मत का कार्य शुरू किया जा रहा है। देखने वाली बात होगी कि ये कार्य किस मोड़ तक पहुंचता है।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago