बलिया में आज से चालू होगी ट्रेन, सभी श्रेणी के कोचों में आरक्षण अनिवार्य

बलिया डेस्क. रेलवे आम नागरिकों के लिए एक जून से 200 यात्री ट्रेनों का परिचालन करेगा. इसके लिए 21 मई से ऑनलाइन टिकट बुकिंग तथा 22 मई से सीमित आरक्षण काउंटरों से टिकट बुकिंग चालू हो गयी है.

ट्रेनों के परिचालन के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने प्लेटफार्म संख्या एक व यात्री निवास सहित सर्कुलेटिग एरिया का निरीक्षण किया.

इस दौरान उन्होंने श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आने वाले प्रवासी श्रमिकों को मिलने वाली सुविधा का हाल जाना और आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
डीआरएम ने बताया कि एक जून से चलने वाली ट्रेनों की रेलवे ने लिस्ट जारी कर दी है. रेलवे की ओर से जारी सूची में दुरंतो, संपर्क क्रांति, जन शताब्दी और पूर्वा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के नाम हैं.

यह ट्रेनें एसी और नान एसी क्लास और जनरल कोच के साथ पूरी तरह से आरक्षित ट्रेनें होंगी, जिसमें यात्रा करने के लिए सभी श्रेणी के कोचों में आरक्षण अनिवार्य है. यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों मंडुवाडीह, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सिवान, देवरिया, मऊ एवं आजमगढ़ के कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण केन्द्र सिगल सिफ्ट प्रात: आठ बजे से सायं चार बजे तक के लिए खोले गए हैं.

90 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा यात्रियों को
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का प्रवेश और निकास अलग-अलग द्वार से होगा. स्टेशनों एवं ट्रेनों में मानक शारीरिक दूरी और रक्षा, सुरक्षा और स्वच्छता प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा.

केवल कन्फ‌र्म्ड टिकट वाले यात्रियों को ही रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी. ट्रेन पर चढ़ने के लिए सभी यात्रियों की अनिवार्य रूप से जांच की जाएगी और लक्षण नहीं पाए जाने वाले यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति होगी. लक्षण पाए जाने वाले यात्री को टिकट कैंसिलेशन पर पूरा रिफण्ड मिलेगा.

यात्रियों को कम से कम 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा. सभी यात्रियों को यात्रा के दौरान फेस कवर,मास्क पहनना होगा, साथ ही स्टेशन और ट्रेनों के अंदर भी समाजिक दूरी का पालन करना होगा.

अपने गंतव्य पर पहुंचने पर यात्रियों को राज्यों द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य प्रोटोकाल का पालन करना होगा. ट्रेन के भीतर कोई लिनेन, कंबल और पर्दे उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे, वे अपना लिनेन, भोजन और पानी साथ लेकर यात्रा करें. अग्रिम आरक्षण की अवधि अधिकतम 30 दिनों की होगी तथा मौजूदा नियमों के अनुसार आरएसी और प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी. आरएसी एवं प्रतीक्षा सूची के टिकट धारकों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago