एलईडी से रोशन होंगे बलिया के गाँव, सरकार सिर्फ 10 रुपए में उपलब्ध कराएगी बल्ब

बलिया के गांंव अब एलईडी बल्ब से रोशन होंगे। जिले में अब ग्राम उजाला योजना बिजली बचाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत एक परिवार को अधिकतम पांच एलईडी बल्ब 10-10 रू में दिए जाएंगे। इन बल्ब पर तीन साल की वारंटी भी होगी। इस योजना के तहत बिजली बचाओ अभियान जिले के ग्राम देवकली बांसडीह, दलन छपरा, कठही, सवरुबांध से शुरू हुआ है। बाकी अन्य ग्रामीण इलाकों में भी यह अभियान चलाया जाएगा। बता दे कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेस लिमिटेड (EESL) कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम गुप्ता ने इसको लेकर जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक परिवार को 5 चालू पीले बल्ब देने होंगे और 10-10 रु प्रति बल्ब के अलावा बिजली कनेक्शन की रसीद दिखाने होंगे।पीले बल्ब के बदले मिलेंगे एलइडी बल्ब– इस योजना के तहत सौ वाट वाले पीले बल्ब के बदले 12 वाट के एलइडी बल्ब और साठ वाट वाले पीले बल्ब के बदले 7 वाट के एलइडी बल्ब दिए जाएंगे। जिले में चार लाख बल्ब वितरण की बेवस्था केन्द्र सरकार के ग्राम उजाला योजना के तहत किया गया है स्व उर्जा को बढ़ावा दे कर जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए किए जा रहे भारत सरकार के प्रयासों के साथ ग्राम उजाला योजना प्रदेश के जिले में शुरु किया गया।

इस योजना का उद्देश्य है कि एलईडी बल्ब के जरिए बिजली की बचत करना और ग्रामीण क्षेत्रों में पीले बल्ब से होने वाली बिजली खपता को रोकना। सरकार के द्वारा बहुत कम दरों पर ग्रामीणों को एलईडी बल्ब उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिससे कि हर छोटा परिवार यह एलईडी बल्ब खरीद सके और इसका इस्तेमाल कर सके। वाराणसी-प्रयागराज जिलों में वृहद रुप से यह अभियान चलाया गया था जिसकी शुरुआत अब बलिया में भी की गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago