Categories: बलिया

बिजली संकट से मुक्त होगा बलिया, अगले माह से भूमिगत केबल से होगी बिजली आपूर्ति

बलिया में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विभाग तेजी से काम कर रहा है। बिजली सप्लाई के लिए भूमिगत केबल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में विभाग ने उम्मीद जताई है कि दिसंबर में नगर को भूमिगत केबल से आपूर्ति शुरु होगी।

इसका मतलब है कि अब हवा चलने या बारिश होने पर बिजली संकट नहीं आएगा। अक्सर तेज आंधी-बारिश में पोल और तार टूट जाते हैं जिससे घंटों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रहती है और लोगों को काफी परेशानी होती है। लेकिन अब अंडरग्राउंड केबल डाली जा चुकी हैं। जिससे किसी भी मौसम में बिजली सप्लाई बाधित नहीं होगी।

अंडरग्राउंड केबल के लिए विभाग ने तेजी से काम शुरु किया और अधिकांश घरों के पास तक केबल पहुंचा दिया गया है अब कनेक्शन किए जाने हैं। अब तक 14 हजार घरों के मीटर बाहर किए जा चुके हैं और खराब मीटरों को बदला जा चुका है। विभागीय अधिकारी के अनुसार, अधिकांश लोगों के मीटर घरों के अंदर लगे थे, इन्हें बाहर करने और मीटर खराब या क्षतिग्रस्त होने पर उन्हें बदलने के लिए कुल 25 लाख की लागत तय है और इस कार्य की जिम्मेदारी मिलन कंस्ट्रक्शन को दी गई है। बताया कि मीटर बाहर होने के बाद इसे कनेक्शन करने का कार्य भी इसी कार्यदायी संस्था को करना है। उम्मीद है दिसंबर में शहर में भूमिगत केबल से आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

वहीं अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण केंद्र द्वितीय, बलिया चंद्रेश उपाध्याय का कहना है कि भूमिगत केबल का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। उपभोक्ताओं के मीटर को घरों से बाहर करने और खराब मीटरों को बदलने का कार्य अंतिम दौर में है। जल्द ही नगर में भूमिगत केबल से विद्युत आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

5 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago