Categories: बलिया

जनसंपर्क अभियान के तहत माधोपुर और आमघाट पहुंचे अनिल राय, भाजपा पर साधा निशाना

बलियाः समाजवादी पार्टी के मिशन 2022 को फतह करने में अनिल राय पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। वह लगातार जनपद के अलग अलग क्षेत्रों में लोगों के बीच पहुंच जनसभाएं कर रहे हैं और वर्तमान सरकार की नाकामियां गिना रहे हैं।

इसी बीच आज अनिय राय अपने विधानसभा क्षेत्र के माधोपुर और आमघाट पहुंचे। जहां उन्होंने जनसंपर्क और जनसंवाद किया। लोगों से बातचीत करते हुए अनिल राय भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि गांवों में घर घर जाकर लोगों से संवाद से पता चल रहा है कि वर्तमान सरकार के अनेकों गलत नीतियों से आम जनजीवन छिन्न भिन्न हो गया है।

उन्होंने जनता की समस्या पर अपनी बात रखी और कहा कि किसानों की खाद की समस्या, गांवों में महंगे बिजली बिल की समस्या, नवजवानों की बेरोजगारी की समस्या, पुलिस थानों पर अवैध वसूली की समस्या से जनता अब निजात पाना चाहती है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को बुरी तरह से हराने जा रही है और युवा जोश माननीय अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित हो चुकी है।

इस दौरान जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से आमघाट के पूर्व प्रधान जयराम सिंह, करीमन सिंह, संजय यादव बागी, शुभ सिंह, नन्द जी प्रधान, भगवान जी यादव, राजकिशोर सिंह, रविन्द्र वर्मा, संजय वर्मा, भोला पासवान, राजू गुप्ता, हरेराम यादव, संजय सिंह, शिव जी यादव, मनोज वर्मा, कमलेश तुरहा, माकुर यादव, माधोपुर निवासी अशोक पाण्डेय, गोपाल पाण्डेय, बशिस्ट पाण्डेय, भरत पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, कमला पाण्डेय, विशंभर पाण्डेय, आयुष पाण्डेय, अंकुर पाण्डेय, बाबा पाण्डेय, राजेश यादव, मयंक पाण्डेय, आदित्य पाण्डेय, घूरा यादव आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago