बलिया की पकड़ी पुलिस ने तीन शातिर चोरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने चोरों के पास से तमंचा और चोरी करने का उपकरण भी बरामद किया है। पुलिस ने कार्यवाही की उस वक़्त चोर चोरी की योजना बना रहे थे। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि मंगलवार रात की घटना है। जहां उससा गांव के पास बैठकर तीनों आरोपी चोरी की योजना बना रहे थे। तभी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पकड़ी थाना क्षेत्र के बाछापार निवासी सूरज चौहान व राजकुमार चौहान तथा भीमपुरा थाना क्षेत्र के करौंदी निवासी आत्मा चौहान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से पुलिस ने कट्टा – कारतूस, सब्बल (रम्मा), हथौड़ी बरामद किया। पूछताछ के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने सभी आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में एसओ पकड़ी विनोद कुमार, एसआई मृत्युंजय सिंह , सिपाही संदीप कुमार, राजीव, रामदुलारे यादव आदि थे।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…