Categories: बलिया

बलिया बसपा को बड़ा झटका, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राम अशीष गौतम सपा में शामिल

बलिया। आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जनपद में राजनैतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं। दल-बदल की राजनीति जारी है। कई दिग्गज अपनी पार्टी को अलविदा कहकर दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी बलिया के पूर्व जिलाध्यक्ष राम आशीष गौतम ने सपा का दामन थाम लिया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली।

बसपा और सपा में जोड़तोड़, दलबदल की राजनीति हमेशा से रही है। इसी बीच राम आशीष गौतम के सपा में शामिल होने से बसपा को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सपा में शामिल हुए गौतम का कहना है कि बसपा अपने मिशन से पूरी तरह भटक गई है। बसपा अब वह बसपा नहीं रही , जो मान्यवर कांशीराम जी के जमाने में थी। अब इसमें काम करने वालो की कोई पूछ नहीं है। अब बसपा का मिशन कमीशन में बदल गया है।

गौतम ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि मैं 6 नवंबर को बलिया आ रहा हूं और कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद अपनी पूरी ताकत से सपा को मजबूत करने का कार्य शुरु करुंगा ताकि 2022 में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सके। क्योकि अब इसी में बहुजन समाज की भलाई है।

गौरतलब है कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में राजनैतिक हलचलें तेज हैं। पार्टी प्रचार में सपा का जोर दिख रहा है। समाजवादी पार्टी लगातार जनसंपर्क कर रही है। सपा लोगों के बीच पहुंचकर बीजेपी के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago