बलिया: सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन सफाईकर्मचारी निलंबित

बलिया। सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन सफाईकर्मियों को जिला पंचायतराज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने सस्पेंड कर दिया है। इस कार्यवाही के बाद सफाईकर्मियों में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान तीनों कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे और संबंधित गांवों में गंदगी फैली थी।

निलंबित सफाई कर्मचारियों में गड़वार ब्लाक की ग्राम पंचायत फेफना के सफाईकर्मी धर्मेन्द्र कुमार राम व गणेश यादव तथा हनुमानगंज ब्लाक क़ी ग्राम पंचायत सागर पाली की सफाई कर्मी श्रीमती मान्ती देवी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक जिला पंचायतराज अधिकारी ने सोमवार को गड़वार ब्लाक की ग्राम पंचायत फेफना के सफाई तथा विकास कार्य का निरीक्षण किया था। इस दौरान सफाई कर्मी धर्मेन्द्र कुमार राम व गणेश यादव अनुपस्थित मिले थे। वहीं संबंधित जगह पर काफी ज्यादा गंदगी फैली मिली। पंचायत भवन के अंदर बड़ी-बड़ी घास मिली, जूनियर हाई स्कूल फेफना में भी गंदगी का अंबार मिला।

दोनों कर्मचारियों के द्वारा सफाई कार्य न करते हुए गलत तरीके से वेतन ली जा रही थी, साथ ही उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना की गई। इन्हीं लापरवाहियों को देखते हुए दोनों को निलंबित कर दिया गया है। निलम्बन अवधि में धर्मेन्द्र कुमार राम को जीवन निर्वाह भत्ता देय होगी। धर्मेन्द्र कुमार राम तथा गणेश यादव को विकास खण्ड चिलकहर से सम्बद्ध किया गया है।

इसके साथ ही सिंह ने विकास खंड हनुमानगंज की ग्राम पंचायत सागरपाली का भी निरीक्षण किया। जहां पता चला कि सफाईकर्मी मान्ती देवी कई दिनों से अनुपस्थित हैं और गांव में कोई सफाईकार्य नहीं कराए जा रहे। इस दौरान ग्राम सभा में चारो तरफ गंदगी पसरी मिली। जिसके बाद जिला पंचायत अधिकारी ने बिना किसी सूचना के ग्राम पंचायत से अनुपस्थित रहने, बिना कार्य किये फर्जी तरीके से पेरोल प्रेषित कर वेतन प्राप्त करने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना तथा जॉब चार्ट के अनुसार उपस्थित होकर कार्य न करने के आरोप में अनुशासनिक कार्यवाही करते हुए मान्ती देवी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। निलम्बन अवधि में श्रीमती मान्ती देवी को विकास खण्ड गड़वार से सम्बद्ध किया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago