बलिया- ऑक्सीजन की कमी से मौत का मामला गरमाया, DM के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच

बलिया जिला अस्पताल में कथित रुप से ऑक्सीजन की कमी से एक व्यक्ति की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने मामले की जांच के कड़े आदेश दिए हैं। जिसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने तुरंत ही तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया। जो मामले की जांच करेगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसपर कार्यवाही होगी।

बताया जा रहा है कि बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव निवासी रामजीत यादव पुत्र गरज यादव को शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर्स ने इलाज में लापरवाही बरती। मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता था, परिजन घंटो गुहार लगाते रहे। लेकिन ऑक्सीजन की व्यवस्था करने वहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था, इसी दौरान तड़प-तड़प कर मरीज की मौत हो गई।

घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने मामला संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तन्मय कक्कड़ को मामले में जांच के आदेश दिए हैं। तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि टीम में मेरे अलावा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और एक वरिष्ठ चिकित्सक शामिल होंगे। सोमवार से इसकी जांच शुरू कर दी जाएगी। मृतक हार्ट का मरीज बताया जा रहा है।

वहीं, जांच आदेश के बाद नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने भाजपा सरकार को दोषी ठहराया है। वहीं भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने दोषी चिकित्सक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पूरे मामले को लेकर जिला अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago