Categories: बलिया

बलिया- सदर एसडीएम जुनैद अहमद ने किया बाढ़ क्षेत्र का दौरा

बलिया। जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण ने एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी के मद्देनज़र रविवार को बलिया सदर के एसडीएम जुनैद अहमद ने तहसील क्षेत्र के माल्देपुर, विजयीपुर, महावीरघाट, श्रीरामपुर घाट, जनेश्वर मिश्र सेतु के उस पार विभिन्न गांव व क्षेत्र का दौरा किया और आसपास के लोगों से आवश्यक जानकारी भी हासिल की। मीडिया से बात बातचीत में उन्होंने कहा कि बाढ़ से राहत के लिए टीम गठित कर दी गई है।

नाव की व्यवस्था कर दी गई है। सबको अलर्ट करते हुए कहा है कि उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। वहीं स्वास्थ्य और राशन की व्यवस्था भी मुकम्मल की गई है। बता दें कि रविवार को ही जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ने जिले के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बचाव व राहत कार्याें की समीक्षा की। बाढ़ प्रभावित इलाकों में समय से राहत सामग्री,

पका-पकाया भोजन के पैकेट, स्वच्छता, मानव व पशु सुरक्षा के लिए जरूरी दवाओं की उपलब्धा व दवा किट का वितरण आदि के सम्बन्ध में कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन की तैयारियों पर संतोष जताया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago