बलियाः फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शिक्षक की भर्ती के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। जो पूरे मामले की जांच करेगी और तीन सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। इसके साथ ही रमेश सिंह ने फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे नौकरी पाने वाले शिक्षक का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं।
बता दें कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीरूपुर के सहायक अध्यापक ब्रजेश पांडेय के खिलाफ इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्र में हेराफेरी करने का आरोप लगा है। गाजीपुर के रहने वाले शशिकांत ने डीआइओएस को शिकायती पत्र दिया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीरूपुर पर तैनात सहायक अध्यापक जयप्रकाश मिश्र की नियुक्ति फर्जी दस्तावेजों के सहारे हुई है।
जिसके बाद जांच शुरु हुई और प्रधानाध्यापक से 16 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई लेकिन वे उपलब्ध नहीं करा सके। अब इसकी जांच के लिए समिति गठित की गई है। इसमें प्रधानाचार्य अतुल कुमार, प्रधानाध्यापक प्रफुल्ल कुमार व राकेश पांडेय शामिल हैं।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…