Categories: featured

बलिया: अलग-अलग सड़क हादसों में 24 घंटे के अंदर तीन ने गवाई जान

बलिया। जिले के अलग-अलग चार जगहों पर 24 घंटे के अंदर हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये। मृतकों के गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शवों को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

रसड़ा- रसड़ा-बलिया मार्ग पर अमहर चट्टी के पास शुक्रवार की रात करीब 12 बजे दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस घटना में गड़वार थाना क्षेत्र के सवन निवासी 28 वर्षीय संजय राजभर की मौत हो गयी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में ले लिया। बताया जाता है कि युवक बाइक से घर जा रहा था। इसी बीच सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। दुर्घटना में संजय की मौके पर मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पहुंचे संवरा चौकी इंचार्ज सुशील कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन भी आ गए। युवक की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।

रानीगंज– बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद निवासी 55 वर्षीय गीता की शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गयी। बताया जाता है कि गीता दुबहड़ थाना क्षेत्र के ब्यासी गांव में स्थित रिस्तेदारी से किसी वाहन से घर लौट रही थी। एनएच 31 पर सोनबरसा पेट्रोल पम्प से पूरब वह गाड़ी से उतरकर सड़क पार कर रही थीं। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंचे एसओ बैरिया शिवशंकर सिंह ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

बिल्थरारोड- उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर के पास शनिवार को कार-टेम्पो में टक्कर हो गयी। हादसे में टेम्पो सवार इलाके के एकसार चौकिया निवासी 44 वर्षीय राधाकिशुन साह घायल हो गये। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी सीयर पर पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि राधाकिशुन टेम्पो में सवार होकर बिल्थरारोड आ रहे थे।

नगरा- स्थानीय थाना क्षेत्र के तिलकारी निवासी 20 वर्षीय रोशन शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे स्थानीय पीएचसी पर पहुंचाया। बताया जाता है कि घायल बाइक से कहीं जा रहा था। इसी बीच नगरा-भीमपुरा मार्ग पर पिकअप से मोटरसाईकिल की टक्कर हो गयी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago